पथरगामा: पथरगामा रन फौर योग कार्यक्रम का सफल आयोजन, योग अपने का दिलाया गया संकल्प।
आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल परसपानी में शुक्रवार को 6 बजकर 40 मिनट पर रन फौर योग कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय एवं अस्पताल के चिकित्सकों कर्मचारी एवं छात्राओं ने उत्साह पूर्वक इस आयोजन में भाग लिया।