अगिआंव: अगिआंव के चवरिया बधार में उप प्रमुख पति का शव बरामद, मुंह से निकल रहा था झाग, एमएलसी उपचुनाव से पहले मचा हड़कंप
Agiaon, Bhojpur | May 11, 2026 अगिआंव से बड़ी खबर सामने आई है जहां नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चवरिया गांव के बधार से सोमवार को गड़हनी प्रखंड की उप प्रमुख पुष्पा देवी के पति का शव बरामद किया गया। मृतक 45 वर्षीय संजीत कुमार चन्द्रवंशी उर्फ टनटन, गड़हनी थाना क्षेत्र के बगवा गांव निवासी कपिल देव सिंह के पुत्र थे। उनकी पत्नी पुष्पा देवी गड़हनी प्रखंड की उप प्रमुख हैं। मृतक के मुंह से झाग