राजगढ़: राजगढ़ के पूर्व विधायक बापू सिंह तंवर ने दिल्ली में प्रदेश सचिव से मुलाकात की
राजगढ़ के पूर्व विधायक बापू सिंह तंवर ने रविवार को शाम 5:00 बजे करीब दिल्ली में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव मयंक तेनगुरिया से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने संगठनात्मक विषय पर उनसे चर्चा की। इस दौरान कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष प्रियव्रत सिंह मौजूद रहे।