सुल्तानपुर: महात्मा गांधी स्मारक इण्टर कॉलेज सुल्तानपुर में 52वीं बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी-2024 का हुआ आयोजन
आज महात्मा गाँधी स्मारक इण्टर कॉलेज, सुलतानपुर में 52वीं बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी- 2024 का आयोजन किया गया। जिसका शीर्षक सतत् भविष्य के लिए विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी था। प्रदर्शनी सात उपविषय भोजन स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, यातायात एवं संचार, प्राकृतिक खेती, आपदा प्रबंधन, गणितीय मॉडलिंग एवं कम्प्यूटेशनल सोच, कचरा प्रबंधन और संसाधन प्रबंधन पर आधारित थी।