मिर्ज़ापुर: विंध्याचल थाना क्षेत्र के मां विंध्यवासिनी दरबार में अगहन पूर्णिमा पर भक्तों की लगी भीड़, पुलिस व पंडा समाज रहे सक्रिय
बताते चले की रविवार की दोपहर 12:00 बजे विंध्याचल के मां विंध्यवासिनी के दरबार में अगहन के पूर्णिमा पर की भारी भीड़ देखने को मिली है। भक्तों की लंबी-लंबी कतार लगी है। मां विंध्यवासिनी के धाम में भारी संख्या में श्रद्धालुओं को देखते हुए। पुलिस व पंडा समाज के सदस्य भी सक्रिय हो गए। ताकि दर्शन पूजन की व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे।