फारबिसगंज: फारबिसगंज विधायक जनसंपर्क कार्यालय में विधायक विद्या सागर केसरी ने कहा- विधानसभा क्षेत्र में आठ सड़कों का होगा निर्माण
फारबिसगंज विधायक विधासागर केसरी ने जनसंपर्क कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा. फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत सड़कों का जाल बिछेगा. प्रखंडों में लंबित सड़क के निर्माण कार्य का रास्ता प्रशस्त हो गया है. विधायक श्री केसरी ने कहा आठ सड़कों का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा.