खगौल: दानापुर पुलिस ने अपहृत युवती को सकुशल बरामद कर न्यायालय में पेश किया
दानापुर थाना कांड संख्या 314/26 में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दर्ज मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास और तकनीकी जांच के आधार पर अपहृता का पता लगाकर उसे सुरक्षित बरामद किया। बरामदगी के बाद अपहृता को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए गुरुवार दोपहर करीब एक बजे न्यायालय में प्रस्तुत किया