गोरखपुर: गुलरिहा थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान बनगाई मार्ग से 360 लीटर कच्ची शराब के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
प्रभारी निरीक्षक गुलरिया शशि भूषण राय और उनकी टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर रहरवा चौराहे से बनगाई गांव जाने वाले रास्ते पर 360 लीटर अवैध कच्ची शराब 5 किलोग्राम यूरिया व दो किलोग्राम नौसादर के साथ शराब बेचने वाले गिरोह के 2 अभियुक्त जिसमें एक का नाम अखिलेश निषाद और दूसरे का नाम प्रद्युम्न निषाद है इसे गिरफ्तार किया गया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है