गोरखपुर: गोरखनाथ मंदिर में आज सुबह मुख्यमंत्री ने रुद्राभिषेक व यज्ञ किया
लोकमंगल की कामना के साथ आज सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रुद्राभिषेक और यज्ञ किया। इस दौरान गोरखनाथ मंदिर से जुड़े हुए तमाम पुजारी और गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने विधि विधान से रुद्राभिषेक और यज्ञ करने के बाद देश व देशवासियों के मंगल की कामना भी की। गोरखपुर में कल होली मनाई जाएगी।