गोरखपुर: तिवारीपुर थाना क्षेत्र के सूरजकुंड ओवर ब्रिज से अनियंत्रित होकर बाइक सवार नीचे गिरा, हुई मौत
तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर गोरखपुर के तिवारीपुर थाना क्षेत्र के सूरजकुंड ओवर ब्रिज से नीचे गिरा, हुई मौत। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। स्थानीय पुलिस मामले की तपतीस कर रही है। चश्मदीदों ने बताया कि युवक तेज रफ्तार बाइक से आ रहा था तभी ओवर ब्रिज की दीवार से टकराया और बाइक वहीं पर रह गई युवक उछलकर तकरीबन 30 फीट नीचे सड़क पर गिरा और उसकी मौत हो गई।