मेरठ: जानी क्षेत्र में ढाबे पर पुलिसकर्मियों की दबंगई, ढाबा संचालक और कर्मचारी के साथ मारपीट व तोड़फोड़, दो सिपाही निलंबित
Meerut, Meerut | May 13, 2026 मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की दबंगई का मामला सामने आया है। आरोप है कि भोला झाल स्थित यशपाल ढाबे पर खाना बना रहे यशपाल और सोनू के साथ रोहटा थाने में तैनात बताए जा रहे चार सिपाहियों ने बेरहमी से मारपीट की। बताया जा रहा है कि आरोपी सिपाही नशे की हालत में थे। घटना का वीडियो बनाए जाने पर मोबाइल फोन भी तोड़ दिए गए।