अंजनिया के युवा शक्ति संगठन के युवाओं ने श्रमदान कर अंजनिया-अहमदपुर वैकल्पिक मार्ग का रविवार को शाम पांच बजे तक जीर्णोद्धार एवं समतलीकरण कार्य संपन्न किया। इस वैकल्पिक मार्ग के बनने से अहमदपुर-बंजी-डुडका-जामुनटोला से हाइवे 30 पर जाने वाले स्कूली बच्चे, ऑटो, मोटरसाइकिल और अन्य सवारी वाहन अब एक्सीडेंट जोन अहमदपुर मांद चौराहे से होकर नहीं गुजरेंगे।