रेवदर मंडार से मोरवाड़ा मार्ग पर लंबे समय से खस्ताहाल पड़ी सड़क की मरम्मत का कार्य आज शुरू कर दिया गया सार्वजनिक निर्माण विभाग में इस मार्ग पर पैच वर्क का काम शुरू किया है जिससे स्थानीय निवासियों और आवागमन करने वाले सभी लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ग्रामीणों ने सड़क की खराब स्थिति को लेकर धरना प्रदर्शन किया था