उमरेठ: मेंढामलखापा: नाबालिग को लेकर भागा विवाहित युवक, ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा, पुलिस ने दुराचार का मामला दर्ज किया
उमरेठ थाना क्षेत्र के मेंढामलखापा में विवाहित युवक नाबालिग युवती को लेकर भाग गया। ग्रामीणों ने उसे पकडकर पीट दिया। युवक ने ग्रामीणांे की रिपोर्ट करा दी। इधर युवक के खिलाफ किशोरी के परिजनों ने रिपोर्ट लिखा दी। पुलिस ने युवक के विरुद्ध दुराचार का प्रकरण कायम किया है। युवक का बुधवार को चार बजे मेडिकल कराया गया।उमरेठ पुलिस की टीम आरोपी युवक को अस्पताल लेकर आई।