बीना: जबलपुर जोन के नए जीएम ने बीना रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया, बोले- 18 महीने में बदल जाएगी स्टेशन की सूरत
Bina, Sagar | Aug 1, 2026 भोपाल मंडल के सबसे महत्वपूर्ण जंक्शन... बीना रेलवे स्टेशन की तस्वीर अब बदलने वाली है। जबलपुर जोन के नए जनरल मैनेजर दिलीप सिंह एक्शन में नजर आए और उन्होंने बीना सहित कई स्टेशनों का सघन निरीक्षण किया।शनिवार सुबह... जबलपुर जोन के नए जीएम अपने काफिले के साथ बीना रेलवे स्टेशन पहुंचे। उनके साथ भोपाल डीआरएम पंकज त्यागी और रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।