खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के छोटे भाई विश्वनाथ उर्फ बाडू पाटिल (58) ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने बुधवार तड़के करीब 4 बजे अपने गृह ग्राम बोहरडा में खेत के कुएं में कूदकर जान दे दी। घटना के बाद प्रशासन ने गोताखोरों की मदद से 3 घंटे की मशक्कत कर शव को बाहर निकाला।