गुना नगर: भगत सिंह चौराहे पर बड़ा हादसा टला, कचरा ट्रॉली की रस्सी में फंसा युवक, कोतवाली पहुंचा
गुना के भगत सिंह चौराहे पर बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। नगरपालिका की तेज रफ्तार कचरा ट्रॉली से लटक रही प्लास्टिक की रस्सी बाइक सवार अभिषेक कुशवाह के गले में फंस गई। झटके से बाइक गिर गई और युवक के गले पर गहरे जख्म हो गए। अभिषेक ने फुर्ती दिखाकर रस्सी निकाली, जिससे जान बच गई। हादसे के बाद भी चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने कोतवाली में शिकायत दी है।