राजातालाब: लच्छापुर में देवर ने भाभी की कुल्हाड़ी से हत्या की, खुद पुलिस को दी सूचना
देवर ने भाभी की कुल्हाड़ी से हत्या, खुद पुलिस को दी सूचना वाराणसी के मिर्ज़ामुराद थाना क्षेत्र के लच्छापुर गांव में शनिवार सुबह लगभग 10 बजे पुराने पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने अपनी भाभी की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने स्वयं पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया।