बाह: जरार में घेवर बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, पिता-पुत्र समेत 5 लोग गंभीर रूप से झुलसे
थाना बाह क्षेत्र के कस्बा जरार में रविवार रात करीब 10 बजे घेवर बनाते समय गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग की लपटों में घिरकर पिता-पुत्र समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना मिलते ही थाना बाह पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। हादसे में धीरज (30), भूरा, राजेश (45), प्रमोद (50) और मुकेश (55) गंभीर रूप से