अनूपपुर। अधिवक्ता पर चाकू से हमला और मारपीट के मामले में आरोपी अनिल नायक की जमानत याचिका प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने निरस्त कर दी। अभियोजन की ओर से प्रस्तुत तर्कों और मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय ने राहत देने से इनकार किया। आरोपी 15 मई 2026 से जिला जेल अनूपपुर में निरुद्ध है।