गिरियक: मुहर्रम त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिये केरूआ गांव में की गयी शांति समिति की बैठक
गिरियक प्रखंड क्षेत्र के केरूआ गांव में मुहर्रम त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिये शांति समिति की बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता करते हुए पावापुरी सहायक थानाध्यक्ष रवि कुमार गुप्ता ने कहा कि बगैर लाइसेंस लिये मुहर्रम का जुलूस नहीं निकाला जायेगा. असमाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने की बात कही.