राजगढ़: राजगढ थाना क्षेत्र से 9-10 दिनों से लापता दो सगी बहनों का नहीं लगा सुराग, ग्रामीणों ने थाना अधिकारी से गुहार लगाई
Rajgarh, Churu | Jun 8, 2026 राजगढ थाना क्षेत्र के एक गांव की दो सगी बहनें पिछले 9-10 दिनों से लापता हैं। काफी तलाश के बावजूद दोनों का कोई सुराग नहीं लगने पर परिजनों के साथ ग्रामीणों ने रविवार को सादुलपुर थाने पहुंचकर थाना अधिकारी से मुलाकात की और जल्द से जल्द दोनों बहनों को तलाश करने की मांग की।ग्रामीणों ने बताया कि 29 मई को 16 वर्षीय और 18 वर्षीय दोनों बहनें बिना बताए घर से निकल गई।