सहारनपुर: डीएम से न्याय की गुहार, डीसी सोलर कंपनी पर सब्सिडी और भुगतान में अनियमितता के आरोप
जनपद सहारनपुर के निवासी आजाद पुत्र नूर हसन ने सोमवार शाम 4:00 बजे जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर डीसी सोलर कंपनी के संचालक पर गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थी का आरोप है कि वह पिछले कई महीनों तक डीसी सोलर कंपनी के साथ कार्य करता रहा। इस दौरान उसके माध्यम से दर्जनों लोगों के सोलर प्लांट लगवाए गए।