भरथना: बकेवर के बिजौली ट्रांसफार्मर का फेस उड़ने से 150 घरों की बिजली चार दिन तक रही ठप
बकेवर के ग्राम बिजौली में नए 100 केवीए ट्रांसफार्मर का एक फेस खराब हो जाने से करीब 150 घरों की बिजली आपूर्ति चार दिनों तक बाधित रही। भीषण गर्मी में बिजली न मिलने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और उन्होंने विद्युत विभाग के प्रति नाराजगी जताई। ग्रामीण विशाल मिश्रा ने सोमावार शाम 7 बजे बताया कि ट्रांसफार्मर का फेस उड़ने से लाइन बन्द है।