लोहरदगा: बड़ा तालाब के समीप युवाओं ने कैंडल मार्च निकालकर दरिंदगी और हत्या के आरोपियों को फांसी की मांग की
कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी और हत्या के आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर रविवार की देर शाम को लोहरदगा के बड़ा तालाब के पास युवाओं औऱ छात्राओं ने कैंडल मार्च निकाला। युवाओ ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार को ठोस कार्य करने होंगे। महिलाओं पर हो रहे अत्याचार व उनके विरुद्ध हो रही घटनाओं को रोकना होगा। कोलकाता मामले में सरकार को