अंबाह: भारत मुक्ति मोर्चा ने ओबीसी जनगणना सहित विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम अंबाह SDM को ज्ञापन सौंपा
Ambah, Morena | Apr 23, 2026 अंबाह में भारत मुक्ति मोर्चा ने प्रशासन के जरिए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर ओबीसी जनगणना में अलग कॉलम जोड़ने की मांग उठाई। पदाधिकारियों ने कहा कि अधिसूचना में ओबीसी कॉलम न होना अन्याय है। साथ ही यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन लागू करने, एससी-एसटी-ओबीसी हितों की रक्षा और 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट देने की मांग की गई, अन्यथा आंदोलन की चेतावनी