रायबरेली: भदिहा गांव में जमीनी विवाद के दौरान जमकर चले लाठी और कुल्हाड़ी, घायल हुए लोग जिला अस्पताल में भर्ती
Raebareli, Raebareli | May 17, 2026
17मई2026 समय 2:10 पर प्राप्त जानकारी के अनुसार जमीनी विवाद के मामले में भदोखर थाना क्षेत्र के भदिहा गांव में जमकर चले कुल्हाड़ी और डंडे। कल 6 लोग हुए घायल,जिनमे राम प्रसाद पुत्र साहबदिन व लकी यादव पुत्र राम प्रताप, वंदना देवी, रामफल,धर्मेश कुमार,लकी यादव आदि घायल हुए। घायलों का जिला अस्पताल में भर्ती कर किया जा रहा है इलाज। दोनों पक्ष मिलाकर6 लोग घायल हुए।