पलिया: पलिया में सुनसान प्लॉटिंग में मिला अधेड़ का शव, इलाके में फैली सनसनी
पलिया नगर के मोहल्ला नई बस्ती स्थित एक सुनसान प्लॉटिंग में शनिवार सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह जब आसपास के लोगों ने प्लॉटिंग में एक व्यक्ति को पड़ा देखा तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।