मुरैना नगर: उत्तमपुरा: 6 साल की बच्ची के बयान से पलटा केस, पत्नी व पुलिसकर्मी पर हत्या का आरोप
मुरैना के उत्तमपुरा में कल राजेश जाटव की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आया है।परिजनों का आरोप है कि 6 साल की बच्ची ने थाने में बताया कि घटना की रात उसके पिता कमरे में सो रहे थे,तभी उसकी मां और एक पुलिसकर्मी आए।पहले मारपीट हुई और फिर गला दबाया गया।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है,पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है और सभी आरोपों की जांच हो रही है।