हुसैनाबाद: लेजर लाइट की जगमगाहट से निखरा जपला का दुर्गा पूजा पंडाल, आकर्षण का केंद्र बनी मां भवानी की भव्य प्रतिमा
हुसैनाबाद (जपला)। हुसैनाबाद के जपला नहर मोड़ पर स्थापित मां दुर्गा पूजा पंडाल इन दिनों श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। पंडाल की भव्य सजावट और रंग-बिरंगी लेजर लाइट की जगमगाहट लोगों को खूब लुभा रही है। पंडाल का अनोखा स्वरूप देखने के लिए प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। लोग इसकी खूबसूरती को अपने मोबाइल के कैमरे में कैद