महागामा: सोमवार शाम महागामा में तेज हवा और गर्जन के साथ झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहाना
सोमवार की शाम महागामा प्रखंड क्षेत्र में तेज हवा एवं गर्जन के साथ बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। सोमवार की शाम तेज चमक के साथ गर्जन हुआ इसके बाद तेज हवा चली, हवा चलने के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई हालांकि बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया लेकिन बिजली गुल हो गई देर शाम तक बिजली के आने की कोई सूचना नहीं है क्योंकि तेज हवा के कारण कई जगह तार क्षतिग्रस्त हो गए