हरसूद: किसानों की मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ सदस्यों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
सोमवार दोपहर 2 बजे के लगभग नया हरसूद में किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ सदस्यों ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन नायब तहसीलदार सुरेशचंद्र बामनिया को सौंपा। जिसमें भारतीय किसान संघ सदस्यों ने समर्थन मूल्य पर 5 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से मूंग खरीदने, सोसाइटियों में डीएपी एवं यूरिया उपलब्ध कराने सहित अन्य मांगों को पूरा करने की मांग की।