बिहटा: मीठापुर-डिहरी नहर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार वृद्ध की हुई मौत, दूसरा युवक घायल
Bihta, Patna | Jan 26, 2024 बिहटा के मीठापुर-डिहरी नहर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार वृद्ध की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक बाइक सवार भोजपुर-चांदी गांव के रहने वाले जमुना शंकर और घायल बाइक सवार व्यक्ति विक्रम के रहने वाले गोविंद कुमार बताया जा रहा है। वही घायल बाइक का इलाज अस्पताल में चल रहा है।