बिहटा: खेदलपुरा गांव के पास रास्ता घेराबंदी को लेकर चले रहे अनिश्चितकालीन धरना को एसडीओ ने कराया समाप्त
Bihta, Patna | Jan 25, 2024 बिहटा के खेदलपुरा के पास कई घरों के रास्ते बियाड़ा के द्वारा बंद कर किये जा रहे घेराबंदी के विरोध में ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन धरना दे रखा था। सूचना पर पहुंचे एसडीओ प्रदीप सिंह और अन्य पदाधिकारियो ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए 10 से 12 फुट रास्ता छोड़कर घेराबंदी की बात पर समझौता कराया। तब जाकर मामला शांत और धरना समाप्त हुआ।