बिहटा: बिहटा थाना और प्रखंड कार्यालय समेत कई जगहों पर फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा
Bihta, Patna | Jan 26, 2024 बिहटा थाना और प्रखंड कार्यालय के परिसर समेत कई जगहों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा फहराया गया। इस दौरान बिहटा थाना परिसर में थाना अध्यक्ष रामाशंकर सिंह और प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख मालती कुमारी ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और सलामी दी। मौके पर समाजसेवी, पदाधिकारी समेत कई लोग मौजूद रहे।