बिहटा: बिहटा ठाकुर प्रसाद उच्च विद्यालय के पास कचरे के ढ़ेर में आग लगने के कारण हुई प्रदूषण से मोहल्ले वासी हुए परेशान
Bihta, Patna | Jan 26, 2024 बिहटा के ठाकुर प्रसाद उच्च विद्यालय के पास कचरे के ढेर में आग लगने के कारण प्रदूषण से मोहल्ले वासी परेशान हो गए है। इस बारे में लोगों ने नगर परिषद के अधिकारियों से शिकायत की है। लोगों का कहना है कि बिहटा ठाकुर प्रसाद हाई स्कूल के पास कचरा इकट्ठा नगर परिषद की ओर से कर दी जाती है और उसमें आग लगा दिया जाता है।