जिलाधिकारी श्री कुमार हर्ष एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर श्री दिनेश कुमार सिंह द्वारा पुलिस लाइन परिसर में 'वृक्षारोपण महाअभियान-2026' के अंतर्गत पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा विभिन्न प्रजातियों के छायादार, फलदार तथा पर्यावरण की दृष्टि से उपयोगी पौधों का रोपण किया गया। साथ ही समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा लगाए गए प्रत्येक पौधे के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प दिलाया गया। 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के माध्यम से मातृ सम्मान के साथ प्रकृति संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
#UPPolice