मवाना: हस्तिनापुर गंगा घाट पर नानी के अंतिम संस्कार के दौरान डूबे चारों युवकों में से चौथे युवक का शव बरामद
Mawana, Meerut | Apr 6, 2026 हस्तिनापुर के मखदुमपुर घाट नानी का अंतिम संस्कार करने के दौरान चार युवक डूब गए थे। जिसमें से रविवार को तीन के शव बरामद हो गए थे । वहीं सोमवार को दोपहर 2:00 बजे तक चौथे युवक का शव भी बरामद कर लिया गया है। वहीं मृतक के परिवार में शव मिलने की सूचना के बाद कोहराम मचा हुआ है।