बीरपुर: जैव विविधता दिवस पर बच्चों ने रंगोली, पेंटिंग व निबंध से प्रकृति बचाने का संदेश दिया
अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सुबह करीब नौ बजे वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी कड़ी में राजकीय कृत गांधी स्मारक प्लस टू विद्यालय, नौलागढ़ में पौधारोपण, भाषण, निबंध, पेंटिंग, रंगोली एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।