मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठों को लेकर बड़ा मुद्दा, एनसीआर नियमों का हवाला देते हुए समिति ने फुकाई बंद कराने की मांग की
ईंट निर्माता कल्याण समिति ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर 30 जून तक ईंट भट्ठों पर फुकाई का कार्य बंद कराने की मांग की है। समिति ने कहा कि मुजफ्फरनगर एनसीआर क्षेत्र में आता है और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुसार निर्धारित अवधि के बाद भट्ठों का संचालन नहीं होना चाहिए। समिति ने प्रशासन से सभी भट्ठा संचालकों पर नियमों का समान रूप से पालन सुनिश्चित करने की मांग