मदनपुर: मदनपुर में विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने कहा, जननायक कर्पूरी ठाकुर समतामूलक समाज के शिल्पकार थे
मदनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित धर्मदास बाबा के प्रांगण में बुधवार को भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर समतामूलक समाज के सच्चे शिल्पकार थे। उन्होंने आजीवन गरीब, मजदूर, किसान और वंचित वर्गों के हक-अधिकार व निशुल्क शिक्षा के लिए संघर्ष किया। विधायक ने