मदनपुर: शिवनाथ बीघा स्थित धर्मदास बाबा के प्रांगण में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती पखवारा समारोह का आयोजन
मदनपुर प्रखंड मुख्यालय के शिवनाथ बीघा स्थित धर्मदास बाबा के प्रांगण में बुधवार की सुबह 11:00 बजे से भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर का 102 वी जयंती पकवारा समारोह अखिल भारतीय नई विकास संघ मदनपुर इकाई द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन रफीगंज विधानसभा के जदयू विधायक प्रमोद कुमार सिंह, जिला पार्षद शंकर यादबेन्दू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।