मदनपुर: प्रखंड के पैक्स में धान देकर भुगतान के लिए भटक रहे किसान, आर्थिक संकट गहराया
मदनपुर प्रखंड के किसान इन दिनों गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। किसानों ने समर्थन मूल्य की आस में अपना धान पैक्स को सौंप दिया, लेकिन अब महीनों बीत जाने के बावजूद उन्हें भुगतान नहीं मिल पाया है। सरकार द्वारा पैक्स और व्यापार मंडलों को केवल 70 प्रतिशत धान अधिप्राप्ति की अनुमति दिए जाने के कारण पैक्स के पास किसानों को भुगतान करने के लिए पर्याप्त राशि नहीं है।