रसूलाबाद: असालतगंज बिरहुन मार्ग पर बाइक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल, सीएचसी में उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर
रसूलाबाद क्षेत्र के टिपटिया के मठनपूर्वा गांव निवासी सोनेलाल साइकिल से असालतगंज गए थे।वापस लौटते समय गांव के सामने एक बाइक सवार ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से उन्हें सीएचसी रसूलाबाद लाया गया जहां डॉ ब्रजेश कुमार ने उपचार के बाद हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया