मिर्ज़ापुर: देहात कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 55 लाख की हेरोइन, अवैध गांजा और देसी शराब के साथ 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
देहात कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 55 लाख के हेरोइन, अवैध गांजा और कच्ची देसी शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पूरे मामले का खुलासा एएसपी नितेश सिंह ने देहात कोतवाली में किया मंगलवार को उन्होंने बताया कि शुक्लाहा से बड़ी संख्या में शराब बनाने के उपकरण व अन्य सामान बरामद किए गए हैं। इसमें 30180 रुपया नगद भी मिला है।