जैसलमेर: शहर के गीता आश्रम चौराहे के पास से एक बालक हुआ लापता, परिजनों के रो-रोकर हुए बुरे हाल, सोशल मीडिया पर आमजन से की अपील
बुधवार की दोपहर करीब 3.30 बजे मानसिंह ने मीडिया को बताया कि गीता आश्रम चौराहे के पास से एक बालक रविंद्र सिंह पुत्र पर्वत सिंह लापता हो गया जिसका परिजन ओर पुलिस लगातार ढूंढने के प्रयास कर रहे है । वही शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने भी अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आमजन से सहयोग की अपील की है । बालक रविंद्र सिंह के लापता होने से परिजनों के बुरे हाल है ।