सहारनपुर: ऑपरेशन दहन: सहारनपुर पुलिस ने नष्ट किए 168 किलो मादक पदार्थ, नशा कारोबारियों पर कड़ा प्रहार, एसपी सिटी ने दी जानकारी
एसपी सिटी व्योम बिंदल ने गुरूवार दोपहर 2:00 बजे बताया कि राज्य स्तर पर संचालित ऑपरेशन दहन अभियान के तहत सहारनपुर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में विभिन्न मुकदमों में बरामद होकर थानों में जमा 168 किलोग्राम मादक पदार्थ को विधिक प्रक्रिया के तहत नष्ट किया गया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।