बाराहाट: पंजवारा चेक पोस्ट पर पुलिस ने 60 बोतल विदेशी शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
Barahat, Banka | Mar 1, 2026 पंजवारा स्थित उत्पाद चेक पोस्ट से पुलिस ने 60 बोतल विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार कर रविवार करीब 2:00 बजे बांका जेल भेज दिया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान विकास देव, ओमकार देव तथा अभिषेक यादव के रूप में हुई है। थाना अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि पुलिस ने कुल 26.625 लीटर शराब बरामद किया है। उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।