मथुरा: फांसी लगाने से पहले युवक ने पत्नी पर 52 काल का आरोप लगाया, चरित्र के शक को लेकर युवक ने की आत्महत्या
मथुरा से रिश्तों के तनाव और गृह क्लेश की एक ऐसी खौफनाक और दर्दनाक दास्तान सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। नौहझील थाना क्षेत्र के गांव बिरजूगढ़ी में एक 24 वर्षीय युवक का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। लेकिन इस आत्महत्या के पीछे की जो कहानी सामने आ रही है वह बेहद चौंकाने वाली है।