बागपत: हिलवाडी में भूमि विवाद के चलते किसान देवेंद्र की हत्या के फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पीड़ित ने SP से लगाई गुहार
मंगलवार की दोपहर करीब डेढ बजे बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के हिलवाड़ी गांव निवासी रचना के मुताबिक गत 26 अप्रैल को भूमि विवाद के चलते ताऊ राजेंद्र ने अपने दो बेटों, पुत्रवधू के साथ मिलकर पिता देवेंद्र की पीट कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपित राजेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।